जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित रोड नंबर 6 के राजेंद्र स्कूल के पास रेलवे ने अपनी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाये गये मकानों को तोड़ दिया. रेलवे की जमीन पर राजेंद्र यादव और अन्य लोगों ने मकान बना लिया था. कई बार नोटिस देने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिसके बाद रेलवे ने कड़ी सुरक्षा के बीच अतिक्रमण को हटा दिया. इस दौरान लोगों ने विरोध भी किया और रेलवे की कार्रवाई को गलत बताया. लोगों का कहना था कि बारिश के मौसम में इस तरह की कार्रवाई रेलवे प्रशासन कर रहा है, जो अमानवीय है. (नीचे भी पढ़ें)
इन लोगों ने विरोध किया, लेकिन आरपीएफ और स्थानीय पुलिस की मदद से विरोधियों को दरकिनार कर दिया गया, जिसके बाद अतिक्रमण को हटाया गया. पूरे जमीन को खाली करा दिया गया. इस दौरान सुरक्षा के बंदोबस्त किये गये थे. वहीं, राजेंद्र यादव का कहना था कि गलत तरीके से उनके मकान को तोड़ा गया है. किसी तरह का नोटिस तक नहीं दिया गया था.











