
जमशेदपुरः जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत लोको कॉलोनी निवासी के कृष्णा को उसकी पत्नी के सरिता, बेटी साई गौतमी और बेटा के अविनाश ने रॉड से मारकर घायल कर दिया. इधर कृष्णा भागते हुए थाना पहुंचा जहां से पुलिस ने उसे इलाज के लिए रेलवे अस्पताल पहुंचाया. के कृष्णा ने बताया कि उनके बेटे के अविनाश, बेटी साई गौतमी और पत्नी के सरिता ने विवाद के बाद उसे मारकर घायल कर दिया. इधर के सरिता ने बताया कि पति टाटानगर रेलवे में गैंगमैन का काम करते है, वे उन्हे घर पर रहने नही देते. कई बार थाने में शिकायत भी की.आज वो मायके से आयी. जैसे ही घर पहुंची वैसे ही पति उनके साथ मारपीट करने लगे. उन्होंने बचाव में उन पर वार कर दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.





