
Jamshedpur : राजपूत समाज अखंड भारत की प्रदेश अध्यक्ष चंदा सिंह की अध्यक्षता में राजपूत समाज की महिलाओं ने बुधवार को आनंद नगर स्थित घर पर बीना सिंह से मिलकर उन्हें आश्वासन तथा भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा की वरीय पुलिस अधीक्षक की जांच पर हमें पूरा भरोसा है। इसलिए हर हाल में मामले की जांच और न्याय दिलाएंगे। चंदा सिंह इस मामले की अभिलंब जांच कर कार्रवाई करने की मांग एसएसपी से पहले ही कर चुकी है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों गोलमुरी थाना अंतर्गत न्यू केबल टाउन स्थित बंगला नंबर D5 26 निवासी अक्षय कुमार द्वारा अपने परिवार वालों के साथ मिलकर बीना सिंह की जमकर पिटाई और उनके गहने छीन लिये जाने का मामला प्रकाश में आया था। बीना सिंह अपने रुपये वापस मांगने गई थी। रुपये उसने अक्षय को मोबाइल चार्ज मशीन बैठाने के लिए दिया था, ताकि उसका लाभ भी उसे मिल सके, पर पिछले 3 महीनों से अक्षय लाभ का पैसा नहीं दे रहा था। बीना सिंह से मिलनेवालों में राजपूत समाज की गोलमुरी मंडल से सरोज सिंह, लक्ष्मी सिंह, संध्या सिंह, ललिता सिंह, टेल्को मंडल से चंदा सिंह, लक्ष्मी सिंह, बारीडिह मंडल से पुतुल सिंह शामिल थीं।








