जमशेदपुर : जमशेदपुर के केन्द्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के अध्यक्ष अरुण सिंह ने जमशेदपुर के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से मुलाकात की. उन्होंने रामवमी के दौरान अखाड़ा समिति और रामनवमी आयोजन समितियों को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की. रामनवमी पूजन मे अखाड़ा समिति के आयोजको द्वारा राम भक्तो को भोग (प्रसाद) खिलाये जाने की जो परम्परा है, लेकिन इस वर्ष गैस सिलेंडर के एजेंसी ने राम नवमी अखाड़ा समिति के आयोजन कर्ता को गैस सिलेंडर उपलब्ध नही कर पा रहे है. इसके कारण अखाड़ा समिति को राम भक्तो के लिए भोग (प्रसाद) बनाने मे काफी समस्या उत्पन्न हो रही है. (नीचे भी पढे़ं)
केन्द्रीय अध्यक्ष अरुण सिंह ने उपायुक्त से आग्रह किया कि बड़े राम नवमी अखाड़ा समिति को पांच सिलेंडर एवं छोटे राम नवमी अखाड़ा समिति को तीन सिलेंडर उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने की कृपा करे ताकि राम भक्तो को भोग (प्रसाद) खिलाने की परम्परा बनी रहे. केन्द्रीय अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि 21 मार्च को मारवाड़ी समाज की महिलाओं द्वारा गणगौर महोत्सव का समापन स्वर्णरेखा घाट साकची मे होना है इसलिए घाट की साफ-सफाई सुरक्षा एवं प्रकाश की उचित व्यस्था किया जाये. रामनवमी अखाड़े वाले अपनी जो समस्या जेएनएसी और नगर के थानों मे दे रहे है उसे गंभीरतापूर्वक लेकर जल्द से निपटारा किया जाये ताकि समय रहते अखाडा समिति पूजा का आयोजन कर सके.




