जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों का बोनस समझौता संपन्न हो गया. टाटा स्टील के इतिहास में अब तक का सबसे अधिक बोनस की राशि कर्मचारियों को मिलने वाला है. टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन औऱ टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नू समेत अन्य पदाधिकारियों के बीच समझौता पर हस्ताक्षर किया गया. इस दौरान झारखंड सरकार के तरफ से उपश्रमायुक्त अरविंद कुमार मौजूद थे. इसके तहत कर्मचारियों को कुल 304 करोड़ ही बोनस के मद में मिलने वाला था. इसी बीच टाटा स्टील के एमडी के साथ टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नू के बीच वार्ता हुई. इसके बाद यह राशि बढ़ाई गईं. (नीचे भी पढ़ें)

टाटा स्टील का कर्मचारियों के बोनस को लेकर तय फार्मूला में प्रोडक्टिविटी पर सीलिंग लगाई गई थी. लेकिन मैनेजमेंट ने सेटिंग को तोड़ा और इस मन में 90 करोड़ की जगह 100 करोड रुपए का भुगतान करने का ऐलान किया. इसके बाद भी बोनस की राशि 314.53 करोड रुपए हो रही थी. इस राशि को फिर राउंड ऑफ कर 315 करोड़ तक लाया गया. बोनस की राशि 25603 कर्मचारियों के बीच बांटा जाएगा. इसमें टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में कुल 11021 कर्मचारियों के बीच बोनस की राशि बांटी जाएगी. इसमें टाटा स्टील ग्रोथ शॉप, टिनप्लेट, तार कंपनी, टाटा स्टील कलिंगनगर, टाटा स्टील बेयरिंग डिवीजन, टाटा स्टील मेटालिक्स, टाटा स्टील गम्हरिया, टाटा स्टील के आयरन ओर और कालियरी माइंस के कर्मचारियों के बीच बांटा जायेगा. 315 करोड़ में से जमशेदपुर प्लांट ट्यूब डिवीजन समेत कंपनियों में 163.85 करोड रुपए की राशि बोनस के बाद में बाटी जाएगी. (नीचे भी पढ़ें)

इसके तहत ओल्ड सीरीज के कर्मचारियों को अधिकतम 4,52,512 रूपये, न्यू सीरीज के 1,28,448 रूपये अधिकतम औऱ 39,016 रूपये न्यूनतम मिलेगा. औसत कर्मचारियों का बोनस 1,48,675 रूपये मिलेगा. टाटा स्टील के बोनस की राशि कर्मचारियों के बैंक एकाउंट में 11 सितम्बर को चला जायेगा. टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन समझौता का लाभ इस साल से नहीं मिलेगा. चूंकि एरियर की राशि इस साल मिलेगा इस कारण उस पर बोनस की राशि अगले साल मिलेगा. यानि इस साल तों बेहतर बोनस मिला है औऱ अगले साल भी बेहतर बोनस मिलेगा.




