
जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह की रहने वाली युवती के साथ बीते नौ सालों से पहले तो चाईबासा के रहने वाले हितेश कुमार लोहरा ने पहले शादी करने के नाम पर यौण शोषण किया. अब वह पीड़िता को छोड़कर किसी औऱ से शादी कर रहा है. जब यह जानकारी पीड़िता को हुई तो उसने महिला थाना में लिखित शिकायत की. इसी बात को लेकर मंगलवार को थाना में ही दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए. थाना परिसर में ही काफी देर तक हंगामा चलता है. पुलिस के हस्ताक्षेप के बाद मामला शांत हुआ. पीड़िता ने बताया कि चाईबासा का रहने वाले हितेश के साथ वह प्रेम संबंध में थी. नौ साल तक उसने शादी के नाम पर उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए. उसने कई बार मानसिक औऱ शारीरिक रुप से प्रताड़ित भी किया है. जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या का भी प्रयास किया था. अब हितेश किसी औऱ से शादी करने जा रहा है. पीड़िता ने कहा कि वह उससे शादी करे या फिर पुलिस हितेश को जेल भेज दे. सृष्टि महिला विकास सहयोग समिति द्वारा राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण जनकल्याण द्वारा रानी गुप्ता अध्यक्ष अनीता प्रसाद के साथ में इस लड़की का हेल्प किया गया.















