
जमशेदपुर : जमशेदपुर में 12 वर्षीय किशोरी के साथ 50 साल के अधेड़ द्वारा दुष्कर्म करने का मामले सामने आया है. मामला बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के कोल्ड स्टोरेज का है. किशोरी के परिजनों ने अधेड़ को रंगे हाथ पकड़ा और जमकर पिटाई कर दी. परिजनों ने उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया. इस मामले में किशोरी के पिता द्वारा बिष्टुपुर थाने में आरोपी अनवर के खिलाफ लिखित शिकायत की जा रही है. अनवर मूल रूप से बोकारो का रहने वाला बताया जा रहा है, वह फल मार्केट स्थित फल के गोदाम में काम करता है. किशोरी के परिजनों ने कि बच्ची नहीं मिल रही थी, उसे खोजते हुए फल मार्केट के पास गए तो किसी ने बताया कि बच्ची को अनवर गोदाम के अंदर ले गया है. गोदाम में जाने के बाद देखा तो अनवर बच्ची के साथ गलत कर रहा था. वहीं बच्ची ने बताया के अनवर उसके साथ बीते चार पांच दिनों से गलत हरकत करता आ रहा है, वह गलत करने के बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी देता है. गुरुवार को भी उसने कहा कि वह उसे फल खिलाएगा और 10 रुपए भी देगा. इसके दोपहर 3 बजे अनवर उसे गोदाम में लेकर गया और उसके साथ गलत किया. अनवर ने किसी को बताने पर पंखे पर लटकाकर जान से मारने की धमकी भी दी. फिलहाल अनवर को पुलिस ने हिरासत में रखा हुआ है.







