
जमशेदपुर : भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से 620वां नेत्र शिविर रेड क्रॉस सोसाइटी, जमशेदपुर के चेयरमैन गोविन्द दोदराजका के माता-पिता स्व. नर्मदा देवी-सत्यनारायण दोदराजका की पुण्य स्मृति में आज बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में शुभारंभ हुआ, नेत्र शिविर के पहले दिन 60 नेत्र रोगियों की जांच नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा की गयी। जांच में 25 नेत्र रोगियों को मोतियाबिन्द ऑपरेशऩ के उपयुक्त पाया गया। नेत्र रोगियो का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण रविवार 31 अक्टूबर को नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. विवेक केडिया एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के ऑपरेशन थियेटर में किया जायेगा। आज जांच सत्र के दौरान रेड क्रॉस सोसाइटी पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह के साथ, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के अध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल, रेड क्रॉस सोसाइटी के एसडीपी डोनेशन इंचार्ज प्रभुनाथ सिंह, समाजसेवी कमल किशोर लड्डा व बनवारी लाल खण्डेलवाल उपस्थित थे।





