जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला रेड क्रॉस सोसाइटी, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा द्रौपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन एवं जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से 823वां नेत्र शिविर का शनिवार को शुभारंभ हुआ. टाटा स्टील समूह की कंपनी हिमालया स्टील मिल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के सीएसआर अभियान के तहत आयोजित नेत्र शिविर के पहले दिन, आज 60 नेत्र रोगियों की जांच की गई जिसमें 39 नेत्र रोगियों को मोतियाबिंद ग्रस्त पाया गया. (नीचे भी पढ़ें)
इन नेत्र रोगियों में से स्वास्थ्य जांच में उपयुक्त पाए गए नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण रविवार 23 अगस्त को राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के ऑपरेशन थिएटर में किया जाएगा. इसमें डॉक्टर बीपी सिंह डॉक्टर भारती शर्मा डॉक्टर पूनम सिंह डॉक्टर विवेक केडिया एवं उनकी सहयोगी चिकित्सीय टीम उक्त नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण किया जाएगा.







