जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से भारत सरकार के उपक्रम यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसिल) के साथ मिलकर कम्पनी के सीएसआर अभियान के तहत आज गोपालपुर आदिवासी बालिका उच्च विद्यालय में ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. चिकित्सक डॉ जया मैत्रा एवं उनकी सहयोगी चिकित्सीय टीम ने छात्राओं एवं उनके शिक्षक शिक्षिकाओं सहित 42 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें जरूरत के अनुसार दवाइयां भी प्रदान कीं. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर गोपालपुर, तिलामुड़ा, लिपिघुट्टू, कालापाथर के ग्रामीण भी शिविर में पहुंचे. इस दौरान वर्तमान में गर्म और बरसात के मिश्रित मौसम के स्वास्थ्य पर पड़नेवाले प्रभावों के सम्बन्ध में भी जनजातीय व आदिवासी क्षेत्र के निवासी ग्रामीणों को जागरूक किया गया तथा अत्यधिक गर्मी से बचाव के साथ सर्द-गर्म की स्थिति से बचने के लिए जरूरी उपाय बताये गए. शिविर में रेड क्रॉस सोसाइटी के उप संरक्षक सदस्य राजेश मोहन प्रसाद, राधेश्याम कुमार, मुकेश बेरा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. रेड क्रॉस की ओर से आगामी 23 मई को यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के साथ जादूगोड़ा एवं 29 मई को एसएसएस मेहता इंडस्ट्रीज, एसिया भवन में इस माह के शेष दो स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर आयोजित किये जाएंगे.







