जमशेदपुर: भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा एक ओर जहां राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यकर्ताओं ने मानवसेवा के माध्यम से राष्ट्र सेवा के संकल्प को दोहराया. वहीं 15 अगस्त को ही रेड क्रॉस के एसडीपी डोनर्स प्रभारी प्रभुनाथ सिंह ने अपना 60वां एसडीपी डोनेशन कर अपने जीवन का 97वां रक्तदान किया. रक्तदान को परिवार की परम्परा के अनुरूप उनके भगिना विनित चौधरी ने भी अपने मामा की राह पर अपना दूसरी बार एस़डीपी डोनेट मानवता की सेवा के लिए किया, उन्होंने 2 नियमित रक्तदान भी किया है. इस क्रम को आगे बढाते हुए टाटा स्टील कर्मी अंकुश चौधरी ने 31वां एसडीपी डोनेशन, सौमेन्द्र बस्तिया ने 26वां एसडीपी डोनेशन, पुष्कर कुमार ने 18वां एसडीपी डोनेशन, टाटा स्टील के यूनियन कमिटी मेम्बर अमनदीप ने 26वां एसडीपी डोनेशन किया और इस समय प्लेटलेट की कमी से प्रभावित लोगों के जीवन को बचाने का अनमोल प्रयास किया.(नीचे भी पढ़े)
इसी अभियान को जारी रखते हुए रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा इस महीने के अंतिम 10 दिनों में तीन रक्तदान शिविरों का आयोजन साथ ही नियमित प्लेटलेट्स डोनेशन किया जायेगा. 21 अगस्त को स्व. मिथिलेश झा की स्मृति में होटेल कैनेलाईट में रक्तदान शिविर, 26 अगस्त को ईद ए मिलाद उन नबी के अवसर पर ह्युमन वेल्फेयर ट्रस्ट के सहयोग से आजाद मैरिज हॉल मानगो में रक्तदान शिविर, 30 अगस्त को सेंट मेरी एलुमनी ट्रस्ट के द्वारा सेंट मेरी इंग्लिश हाई स्कूल, बिष्टुपुर में रक्तदान शिविर होगा. इस तरह रक्त की हर जरूरत को पूरा करने के लिए रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी तत्परता के साथ मानवता की सेवा का प्रण लिये रक्तदाताओं के सहयोग से रक्त के हर जरूरत को पूरा करने का नियमित प्रयास जारी रख, जरूरतमंदों के जीवन रक्षा के अभियान को जारी रखा जायेगा.




