जमशेदपुर : रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम की ओर से भारत सरकार के उपक्रम यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के सहयोग से 9 सितम्बर को नान्दुप क्लब में स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा. रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने ग्रामीणों से अनुरोध किया है कि वे शिविर में न सिर्फ स्वास्थ्य जांच के उद्देश्य से बल्कि मौसम बदलाव के कारण हो रही मौसमी बीमारियों, विशेष कर वायरल बुखार और संक्रमण से बचाव की जानकारी के लिए भी शिविर में शामिल हों.














