जमशेदपुर : टाटा स्टील की ओर से संचालित टाटा रोबिन फ्रेजर (टीआरएफ) कंपनी के कर्मचारियों का बोनस समझौता कंपनी प्रबंधन एवं टीआरएफ लेबर यूनियन के बीच हुआ. कर्मचारियों का बोनस प्रोडक्शन, मुनाफा एवं सेफ्टी के तहत बने फार्मूले के हिसाब से लगभग 13.94 फीसदी बन रहा था परंतु कर्मचारियों द्वारा किए गए सहयोग एवं मनोबल के लिए यूनियन के अनुरोध पर प्रबंधन ने 15.57 फीसदी पर सहमत हुआ. (नीचे भी पढे)
इस बोनस समझौता पर प्रबंधन के ओर से प्रबंध निदेशक उमेश कुमार सिंह, सीएफओ आनंद चांद, सीएचआरओ अभिजीत सिंह, हेड मैन्युफैक्चरिंग कुमार विवेक, हेड एससीएम सौरभ मेहता, हेड फाइनांस एवं एकाउंट प्रियंका गांगुली, मैनेजर एचआरएम प्रमोद कुमार, मैनेजर एचआरएम कपिल देव चौधरी, सिनियर डिविजनल मैनेजर अरुप कुमार मुखर्जी एवं यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय, डिप्टी प्रेसिडेंट संजय कुमार, वाइस प्रेसिडेंट बेबी कुमारी, महामंत्री अंजनी कुमार, सहायक सचिव नवीन कुमार, मनीष कुमार, कोषाध्यक्षा प्रिया महतो, सहायक कोषाध्यक्ष जयपाल सिंह मुंडा, सुशील कुमार, धर्मेंद्र कुमार सिन्हा, धर्मेंद्र कुमार, राजीव कुमार सिंह, सुब्रता देव, रवि कुमार ने हस्ताक्षर किए.(नीचे भी पढे)
बोनस की राशि 11 सितंबर को कर्मचारियों के खाते में चली जाएगी. इस समझौते के तहत अधिकतम 1 लाख 04 हजार 647 रुपये एवं न्यूनतम 30 हजार 620 रुपए कर्मचारियों को मिलेंगे. अंतिम वर्ष के तुलना में इस वर्ष कंपनी का मुनाफा एवं प्रोडक्शन घटने के बावजूद बेहतर बोनस समझौता संपन्न हुआ है. इस बोनस समझौते के लिए यूनियन ने प्रबंधन का आभार प्रकट किया एवं भविष्य में एक साथ मिलकर कंपनी को आगे बढ़ाने में सहायक रहने का संकल्प लिया.



