जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी एवं राम मनोहर लोहिया सेवा संस्थान द्वारा द्रोपदी देवी चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से स्वर्गीय कुलभूषण लाल जी छाबड़ा को पुण्य स्मृति में आयोजित 672वां नेत्र शिविर सोमवार को नेत्र रोगियों के विदाई के साथ सम्पन्न हो गया. इससे पूर्व जाने माने नेत्र चिकित्सक डॉक्टर बीपी सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम ने नेत्र रोगियों की पट्टी खोलकर अंतिम जांच की जिसके पश्चात शिविर संयोजक एवं स्वर्गीय छाबड़ा के पुत्र संजय छाबड़ा एवं पौत्र साहिल छाबड़ा ने नेत्र रोगियों को चश्मा पहनाया एवं दवा प्रदान किया, जिसके पश्चात सभी नेत्र रोगियों को आंखों की देखभाल के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान कर उन्हें विदा किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाईटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के अध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल, रेड क्रॉस कार्यकर्ता राकेश मिश्र, हर्ष अग्रवाल, आशीष कुमार सिंह, अशोक घोषाल मुख्य रूप से उपस्थित रहकर शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाईटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि रेड क्रॉस का 673वां नेत्र शिविर समाजसेवी स्वर्गीय रसिकलाल छगनलाल आडेसरा की स्मृति में छगनलाल दयालजी सन्स द्वारा सामाजिक सरोकार के माध्यम से 25 से 27 फरवरी तक आयोजित किया जायेगा.



