रामगोपाल जेना/ झींकपानी : झींकपानी प्रखंड अंतर्गत हाथीमंडा से गाड़ाहातु चौक तक जर्जर सड़क के निर्माण की मांग स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक दीपक बिरुआ से की है. विधायक श्री बिरुआ ने भी ग्रामीणों को उक्त सड़क का डीएमएफटी या राज्य संपोषित योजना मद से के तहत आश्वस्त किया कि जल्द ही जनहित में इस सड़क का निर्माण कार्य डीएमएफटी या राज्य संपोषित मद से कराने का प्रस्ताव भेजने का आश्वासन दिया. विधायक दीपक बिरुआ ने सोमवार को झींकपानी के हाथीमंडा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में एस्पायर संस्था द्वारा आयोजित जागरूकता सह बाल मेला में सड़क निर्माण को लेकर ज्ञापन देने वाले ग्रामीणों को उक्त आश्वासन दिया.



