जमशेदपुर: भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा कान्सटेबल ट्रेनिंग सेन्टर श्वासपुर, मुसाबनी के सहयोग से सेन्टर स्थित डिस्पेनसरी में प्रशिक्षणरत जवानों के साथ सेन्टर से जुड़े पुलिस कर्मियों ने 87 यूनिट रक्तदान किया. शिविर का उद्धाटन सेन्टर के सीटीसी के एसपी विजय आशीष कुजूर तथा रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह की उपस्थिति में हुआ, जिसमें डिस्पेन्सरी प्रभारी अरविन्द कुमार तथा जमशेदपुर ब्लड सेन्टर की चिकित्सक डॉ निर्जला झा शामिल हुई. (नीचे भी पढ़े)

सेन्टर एसपी विजय आशीष कुजूर ने जवानों का हौसला बढाया. रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव ने रक्तदान करने आये सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया, श्री सिंह ने बताया कि रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम का रक्तदान अभियान इस महीने लगातार 30 जून तक चलेगा, जिस कड़ी में 14 जून को रक्तदान शिविर का आयोजन रेड क्रॉस भवन साकची सहित यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया के जादूगोड़ा कॉलोनी परिसर स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित होगा.



