
जमशेदपुर :सोमवार को एनएचएआई के कार्यालय का घेराव का कार्यक्रम भाजपा नेता विकास सिंह ने तय किया था एनएचएआई के लोग एवं संवेदक ने भाजपा नेता विकास सिंह को बताया कि फ्लाईओवर बनने में विलंब होगा, उससे पहले सर्विस लाइन और मरम्मत का कार्य आरंभ किया जा रहा है। अत: आंदोलन हम सब में भरोसा कर वापस ले लें। विकास सिंह ने कहा कि सर्विस लाइन और मरम्मत का कार्य आरंभ होने पर ही आंदोलन वापस लेंगे। कल से कार्य आरंभ हो चुका है। संवेदक केके बिल्डर के प्रोपराइटर विकास ने बताया की मौखिक रूप से हमें आदेश दे दिया गया है, लेकिन लिखित आदेश अभी तक नहीं मिला है। एक हफ्ता के अंदर लिखित आदेश नहीं मिलेगा तो पुनः काम बंद कर दिया जायेगा। भाजपा नेता विकास सिंह ने डायरेक्टर को फोन किया। डायरेक्टर ने कहा है कि काम बंद होने की नौबत नहीं आएगी। इसके साथ ही भाजपा नेता विकास सिंह ने सांसद विद्युत वरण महतोत को बहुत ही साधुवाद देते हुए कहा कि उन्होंने जो कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को दिया है निश्चित रूप से काम हो जाएगा। अपना मानगो एक सुंदर और स्वच्छ मानगो बनेगा।





