
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवाली थाना अंतर्गत हल्दीपोखर ओपी के पास शुक्रवार की सुबह पुलिस ने एक कार से 107 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया. पुलिस ने कार चालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. तीनों ओड़िशा के मयूरभंज जिले से प्रतिबंधित मांस को लेकर जमशेदपुर जा रहे थे. जहां प्रतिबंधित मांस को अलग-अलग इलाकों में पहुंचा दिया जाता था. पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है. कोवाली पुलिस ने बताया कि उन्हे गुप्त सूचना मिली थी की कुछ लोग कार से प्रतिबंधित मांस लेकर जमशेदपुर की ओर जा रहे हैं. पुलिस ने शुक्रवार की सुबह पांच बजे कार को हल्दीपोखर ओपी के पास रोका और जांच की. जांच में कार की सीट के नीचे से प्रतिबंधित मांस बरामद किया गया, जिसका वजन लगभग 107 किलो है. पूछताछ में पकड़ाए युवकों ने पुलिस को बताया कि मयूरभंज के बहालदा से प्रतिबंधित मांस लेकर आ रहे थे, जिसे शहर में पहुंचाना था. फिलहाल पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है.






