जमशेदपुर : राजद के वरिष्ठ नेता दिवंगत राधे प्रसाद यादव का श्राद्धकर्म 13 सितंबर को जमशेदपुर के सिदगोड़ा एग्रीको स्थित एल4-81, क्रॉस रोड नंबर- 2 स्थित राजद कार्यालय के निकट मैदान में आयोजित किया गया है. कार्यक्रम में 5000 लोग जुड़ेंगे, इसकी तैयारी शुरू हो गई है. परिवारजनों एवं राधे यादव फाउंडेशन के सक्रिय कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम की तैयारी प्रारंभ कर दी गई है. राजद के प्रदेश महासचिव सह प्रभारी पूर्वी सिंहभूम पुरेंद्र नारायण सिंह ने बतलाया कि राजद के वरिष्ठ नेता राधे प्रसाद यादव का 1 सितंबर को निधन हो गया था. 13 सितंबर को श्राद्धकर्म एवं कुटुंबभोज संध्या 6:00 बजे से आयोजित किया गया है. (नीचे भी पढ़े)
इस हेतु शोक संदेश पत्र प्रेषित किया जा रहा है. पुत्र सुनील कुमार यादव कर्मकांड की प्रक्रिया को संपन्न करने में जुटे हुए हैं. पुरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि दिवंगत राधे यादव कोल्हान के सर्वमान्य नेता थे इसलिए राजद सहित सभी राजनीतिक दलों सभी सामाजिक संगठनों सभी मजदूर संगठनों के प्रमुख लोगों को श्राद्धकर्म व कुटुंबभोज हेतु शोक संदेश पत्र प्रेषित किया जा रहा है. टेंट हाउस, लाइट, कैटरर, ट्रैफिक कंट्रोल हेतु सिक्योरिटी गार्ड से वार्ता कर निर्देशित किया जा चुका है. कार्यक्रम में कई मंत्रियों, सांसद, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के आने की संभावना है. कार्यक्रम की तैयारी में हीरा प्रसाद यादव, श्रीनिवास यादव, शंभू यादव, पप्पू संजय, अंश, दशरथ सिंह, हरेंद्र यादव, विजय यादव, प्रेम यादव इत्यादि लगे हुए हैं.














