जमशेदपुर: राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार का 8 एवं 9 दिसंबर को दो दिवसीय बैठक का आयोजन ओडिशा के पुरी में होगा. इस बैठक का आयोजन एवं नेतृत्व ओडिशा प्रदेश ईकाई द्वारा किया जा रहा है. बैठक में सभी प्रदेशों के राष्टीय पदाधिकारी भाग लेंगे. सोनार समाज से संबंधित अनेक फैलसे लिए जायेंगे. इसके अतिरिक्त संगठन का वर्ष 2025 में कार्य करने का प्रस्ताव पारित किया जायेगा. (नीचे भी पढ़े)
इसकी जानकारी राष्टीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार के केन्द्रीय महासचिव किशोर कुमार वर्मा ने एक प्रेस बयान जारी कर दी. उन्होंने कहा कि कन्नौजिया सोनार महापरिवार एक जातिगत सामाजिक संस्था है जो सोनार समाज सहित अन्य समाज हित में कार्य करती आ रही है. उन्होंने बताया कि पूरे देश में सोनारों के पारंपरिक रोजगार के प्रति बढ़ती समस्याओं पर वृहत चर्चा कर ठोस निर्णय लिया जायेगा तथा सोनारों के सामाजिक स्थिति को देखते हुए केन्द्र सरकार से सोनार को अनेक्स वन में शामिल करने की मांग की जायेगी. इसके अलावा कई प्रस्तावों पर चर्चा कर पारित किया जायेगा.



