जमशेदपुर : जमशेदपुर के आजाद मार्केट, टेल्को और तार कंपनी कॉलोनी के बीच का संपर्क सड़क बरसों से गड्ढों से भरा हुआ था. यहां पर आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती रहती है. जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय की पहल पर बुधवार को 30 फीट चौड़ी सड़क का जीर्णोद्धार किया गया. इस जनप्रयोगी कार्य के लिए आजाद मार्केट के व्यापारी बहुत दिनों से विधायक से आग्रह कर रहे थे. इस कार्य को देखकर दुकानदारों और आम जनता ने विधायक सरयू राय का आभार जताया है. वहीं इस कार्य से उनके बीच खुशी की लहर दौड़ गई है. इस कार्य में विधायक के उद्योग प्रतिनिधि इंद्रजीत सिंह एवं टेल्को मंडल के महेश तिवारी, कन्हैया कुमार, बाजार से सुरेंद्र मिश्रा, श्रीकांत राय, सतीश प्रसाद, रामावतार अग्रवाल एवम अन्य कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा.



