जमशेदपुर : जमशेदपुर के रोटरेक्ट क्लब ऑफ स्टील सिटी द्वारा रविवार को प्रोजेक्ट वरदान के तहत साकची के छाया नगर में एक दिवसीय मेगा स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया. इस स्वास्थ्य जांच शिविर से लगभग 250 लोग लाभांवित हुए और लगभग 90 लोगों को मुफ्त में चस्मा दिया गया. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम का मुख्य मकसद ऐसे लोगों को स्वास्थ्य जांच करवाना था, जो पैसे के अभाव में डॉक्टरी सलाह नहीं ले पाते और कई प्रकार की बीमारियों से ग्रसित हो जाते है. कार्यक्रम में मुख्य रुप से क्लब प्रेसिडेंट निर्मल कुमार, सचिव प्रथमा बोस, सलाहकार हर्षित अग्रवाल, जॉइंट सेक्रेटरी सूरज, वाइस प्रेसिडेंट प्रतीक, धीरज, लक्ष्मी, हर्ष, रिशु, आदित्या, रौशन समेत क्लब के सभी सदस्य मौजूद थे.











