जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित जुबिली पार्क गोलचक्कर का नामकरण गुरुजी शिबू सोरेन के नाम पर कर दिया गया. झाममो के नेताओं ने गोलचक्कर पर पत्थलगढ़ी की और फिर उसका नामकरण गुरुजी शिबू सोरेन के नाम पर किया. इस दौरान गुरूजी को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गयी. गुरुजी शिबू सोरेन के नाम पर गोलचक्कर का नाम करने के दौरान पुलिस का भी बंदोबस्त था. (नीचे भी पढ़ें)
टाटा स्टील के सुरक्षाकर्मी भी थे. लेकिन किसी ने इसको रोकने की कोशिश नहीं की. पत्थलगढ़ी कर गुरुजी के नाम पर गोलचक्कर का नामकरण कर दिया गया. इस दौरान लोगों में काफी जोश देखा गया. गौरतलब है कि मंगलवार को गुरूजी शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि थी. इस पहली पुण्यतिथि के मौके पर गोलचक्कर का नामकरण किया गया.




