बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया निगमानंद सरस्वत आश्रम में श्री श्री 108 स्वामी निगमानंद सरस्वती परमहंस देव की 34 वे दो दिवसीय सिंहभूम जिला आध्यात्मिक धर्म सम्मेलन के अंतिम दिन रविवार को भक्तों की भीड़ उमड़ी. सर्वप्रथम प्रभाती कीर्तन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई. इसके पश्चात भागवत गीता, चंडी पाठ,होमयज्ञ, दीक्षा अनुष्ठान आयोजित किए गए. दोपहर पश्चात अंतरंग धर्म सभा, बाउल संगीत, साधारण सभा जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए.(नीचे भी पढ़े)
इस अवसर पर असम बंग सारस्वत मठ के श्रीमत दिव्यानंद सरस्वती,रमनानंद सरस्वती,देवेशानंद सरस्वती,अरूण कर,देवी प्रसाद नियोगी,सुशांत दास,मानिक चांद पाल,तापस भोल,स्वपन बंद,प्रवीर भोल,हिमाद्री भोल,अजीत भोल,कुंतल दे बिनंद महापात्र,राधिका रंजन भोल,गौर दे,पतित पावन घाटवारी समेत अन्य उपस्थित थे.











