
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव की अध्यक्षता में प्रखंड कर्मियों के साथ बैठक कर श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन के सभी विभागों की समीक्षा की. इसमें सभी विभागों को दिए गए टास्क और कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सीजीएफ और कन्वर्जन स्कीम की समीक्षा की गई और रुर्बन मिशन अंतर्गत एसएलईसी के द्वारा 3 स्कीम जो कि फिजिबल नहीं होने के कारण बंद कर दिया गया था. इसकी सूचना का आदान प्रदान किया गया. इसके अलावा मॉडल आईसीडीएस योजना को विक्रमपुर से ऊपर पावड़ा के आंगनबाड़ी केंद्र में स्थानांतरित करने का प्रस्ताव लाया गया. समीक्षा बैठक में कम्युनिटी लाइब्रेरी को प्रखंड परिसर में संचालन हेतु प्रस्ताव पारित किया गया और रुर्बन मिशन अंतर्गत लेमनग्रास, मोरिंगा, टेलरिंग प्रोडक्शन हाउस, पफ राइस मेकिंग प्रोडक्शन सेंटर अंतर्गत मशीन में परिवर्तन संबंधित प्रस्ताव रखा गया. इसके अलावा सभी उपस्थित विभागों को गेप फंड के डीपीआर बनाने के संबंध में जानकारी दी गई. बैठक में बाल विकास पदाधिकारी सुप्रिया कुमारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी पतित पावन घोष, विद्युत विभाग के असिस्टेंट इंजीनियर, स्वच्छता विभाग के जूनियर इंजीनियर, कासीदा धरमबहाल के जनसेवक, पंचायत सचिव, जेएसएलपीएस के बीपीएम शिवदास घोष, भूमि संरक्षण पदाधिकारी, रुर्बन मिशन एरिया प्लानर एक्सपर्ट शीतल कुमारी, आरडी सीडी पंकज कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.















