चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की बड्डीकानपुर पंचायत के कालापाथर गांव निवासी निताई पातर की पत्नी दीपाली पातर की विगत कुछ दिनों पूर्व सांप के काटने से निधन हो गया था. इस संबंध में शनिवार को निताई पातर विधायक कार्यालय पहुंचकर विधायक समीर कुमार मोहंती से मुलाकात की और घटना की जानकारी दी. विधायक ने श्राद्धकर्म कराने के लिए आर्थिक सहयोग किया. (नीचे भी पढ़ें)
मौके पर विधायक श्री मोहंती ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की. साथ ही उन्होंने संबंधित विभाग से संपर्क कर पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया. मौके पर सुजीत दास, गणेश दत्त, मिथुन कर समेत अन्य उपस्थित थे.







