जादूगोड़ा : पोटका प्रखंड अंतर्गत मेजोगोड़ा में आदिम भूमिज मुंडा कल्याण समिति बुनूडीह की पुरानी कमेटी को भंग कर आज नई कमेटी का गठन किया गया. इसमें सर्वसम्मति से हीरो सिंह सरदार (नारदा) को अध्यक्ष बनाया गया, जबकि अभिषेक सरदार (संग्राम) को सचिव चुना गया. इसी तरह कोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी कोकिल सरदार को सौंपी गई है. इस बाबत समिति से जुड़े युधिष्ठिर सरदार ने कहा कि अगले तीन महीने के अन्दर इस कमेटी का विस्तार किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी समाज के धार्मिक मामलों समेत समाज हित में काम करना होगा. बैठक की अध्यक्षता हातू मुंडा लक्षीश्वर सरदार ने की. (नीचे भी पढ़ें)
बैठक में मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष श्रीपति सरदार, पूर्व सचिव रघुनाथ सरदार, दिसुम नाया सुशांत सरदार, युधिष्ठिर सरदार, कालीदास सरदार, कार्तिक सरदार, मोहनलाल सरदार, विभीषण सरदार, महीन सरदार, अवित्र सरदार, बुद्धेश्वर सरदार, अजीत सरदार, सपन कुमार सरदार, श्रीकांत सरदार, वृहस्पति सरदार, उत्तम सिंह, मनोज सरदार, गुहीराम सरदार, हेमंत सरदार, रामचंद्र सरदार के साथ ही 50 गांवों के ग्रामीणों ने हिस्सा लिया.



