जादूगोड़ा : डोमजुड़ी पंचायत की मुखिया अनीता मुर्म की पहल पर पंचायत के दो गांवों, डुगरीडीह व सरजम टोला में आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन का लाभ आम आदमी तक पहुंचाने व सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने के लिए वृहस्पतिवार को विशेष शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी. (नीचे भी पढ़ें)
इस बाबत आरएफ ग्लोबल से जुड़े विशु मार्डी व रूपाली मार्डी ने कहा कि आज 60 वर्ष से ऊपर के 13 बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बनवाया गया. यह कैंप पोटका की 10 पंचायतों में कैंप कर सरकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है, ताकि आम आदमी को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके. इसी सारस फाउंडेशन की ओर से डुंगरीडीह में कैंप आयोजित कर वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड व आयुष्मान कार्ड बनाया गया. कार्यक्रम की आयोजक मुखिया अनीता मुर्मू ने बताया कि विभिन्न योजनाओं का लाभ घर- घर तक पहुंचाने के लिए कैंप लगाया गया है. यह आगे भी जारी रहेगा.











