
चाकुलिया : बेंद-चाकुलिया मुख्य सड़क पर बुधवार की सुबह करीब 9 बजे मारदाबांध के पास पश्चिम बंगाल से चाकुलिया की ओर से आ रही हाईवा संख्या डब्ल्यूबी-67सी1237 सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गया, जिससे हाईवा चालक पश्चिम बंगाल के रायपुर चांपाबनी निवासी प्रबीर मांझी (23) गंभीर रूप से घायल हो गया. वही खलासी बाल बाल बच गया है. हाईवा में फंसे चालक को स्थानीय ग्रामीणों ने काफी मशक्कत करने के पश्चात बाहर निकाला. (नीचे भी पढ़ें)
ग्रामीणों ने इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी. सुचना पाकर 108 एंबुलेंस घटनास्थल पहुंचकर घायल चालक को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसकी प्राथमिक उपचार कर चालक की स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टर स्वाति कुमारी ने उसे बेहतर इलाज के लिए झाड़ग्राम रेफर कर दिया है. इलाज के लिए उसे पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम ले जाया गया है.












