चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड में इस वर्ष अल्प वर्षा होने के कारण प्रखंड के कृषक खेती कार्य को लेकर चिंतित हैं. किसानों ने कहा कि प्रखंड के किसान खेती कार्य के लिए पूर्ण रूप से मॉनसून पर निर्भर है. खेतों की सिंचाई के लिए दूसरा कोई विकल्प नहीं होने के कारण किसान बारिश होने के पश्चात ही खेती कार्य प्रारंभ करते हैं. क्षेत्र में इस वर्ष प्रयाप्त बारिश नहीं होने के कारण अबतक खेतों में हल तक नहीं चले है. खेतों में मवेशी चर रहे हैं. ज्ञात हो कि पहाड़ पूजा के पूर्व क्षेत्र के खेतों में धान के बिचड़ों की रोपनी हो जाती थी परंतु अभी आलम यह है कि खेत में अबतक हल तक नहीं चले है. (नीचे भी पढ़ें)
बारिश कम होने के कारण इस वर्ष खेती कार्य को लेकर क्षेत्र के किसान काफी चिंतित हैं. हालांकि रोजाना आसमान में काले बादल उमड़ रहें हैं परंतु बारिश नहीं होने के कारण किसान आसमान की और टकटकी लगाएं बैठें हैं कि कब बारिश होगी और किसान खेतों में खेती कार्य शुरू करें. बारिश नहीं होने के कारण अबतक क्षेत्र के अधिकांश किसानों ने धान के बिज भी खेत में नहीं डाले है जिस कारण बिचड़ा भी तैयार नहीं हो पाया है. कुछ किसान बोरिंग के भरोसे खेतों में धान के बिचड़े की रोपनी कर खेती कार्य शुरू कर दिया है. वही प्रखंड के अधिकांश खेत बारिश के अभाव में परती ही पड़ी हुई है, अबतक खेती कार्य शुरू भी नहीं हुआ है.












