पोटका : कोवाली थाना क्षेत्र के कोवाली डुमरिया मुख्य मार्ग पर मांगड़ू सिदो कान्हू चौक के समीप दो मोटरसाइकिल की सीधी भिड़ंत में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. तीनो घायलों को कोवाली पुलिस द्वारा स्थानीय लोगो की सहयोग से इलाज हेतु जमशेदपुर भेज दिया गया है . घटना रविवार देर शाम लगभग पांच बजे की है. सुंदरनगर थाना क्षेत्र के केडो के दो युवक अपने मोटरसाइकिल से डुमरिया की ओर जा रहे थे. (नीचे भी पढ़े)
इसी दौरान इनकी बाइक विपरीत दिशा से आ रहे बाइक से टकरा गई. घटना में हरिणा का आकाश नायक एवं केडो के दोनों युवक जो नाम बताने की स्थिति में नही थे गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही कोवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं घायलों को इलाज हेतु भेज दिया. साथ ही साथ दोनों मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया है.




