जमशेदपुर: उलीडीह ओपी क्षेत्र के वसुंधरा स्टेट मैदान के पास पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके से 2.5 ग्राम ब्राउन शुगर की 36 छोटी पुड़िया और एक एप्पल मोबाइल फोन बरामद किया है.9 अगस्त को मिली गुप्त सूचना के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम के आदेश और पुलिस अधीक्षक (नगर), जमशेदपुर के निर्देशन में डीएसपी पटमदा के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया. टीम ने वसुंधरा स्टेट के पास स्थित एक जर्जर मकान में छापामारी की, जहां सुजल कुमार को ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया.(नीचे भी पढ़े)
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में सुजल कुमार ने बताया कि वह राहुल साहू के कहने पर उक्त स्थान पर ब्राउन शुगर बेच रहा था और उसे ब्राउन शुगर राहुल साहू ने ही उपलब्ध कराया था. इसके बाद पुलिस ने राहुल साहू को भी गिरफ्तार कर लिया. मामले में उलीडीह ओपी में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. गिरफ्तारसुजल कुमार, पिता राजन प्रसाद, निवासी ओल्ड सुभाष कॉलोनी, उलीडीह,राहुल साहू, पिता स्व. सुरेश साहू, निवासी रिपीट कॉलोनी, वसुंधरा स्टेट, शिव मंदिर के पास, उलीडीह ओपी का रहने वाला है.छापामारी टीम मेंडीएसपी पटमदा, पुअनि मो. शारिक अली (प्रभारी उलीडीह ओपी), पुअनि विजय कुमार, पुअनि सामुएल मार्क किस्कू तथा ओलीडीह ओपी के रिजर्व गार्ड शामिल थे.




