गालूडीह : गालूडीह थाना से कुछ दूरी पर शनिवार शाम करीब सात बजे हाइवे पर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीं दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के चतरो गांव निवासी दीपक मुर्मू और राजू रुहिदास दोनों बाइक संख्या जेएच 05 बी डी 9594 से घर लौट रहे हैं. इस दौरान हाइवे पर उनकी बाइक स्कीट कर गयी, जिससे दोनों सड़क पर गिर गये. इस दौरान पीछे से आ रही किसी अज्ञात वाहन ने दोनों को कुचल दिया. दुर्घटना में राजू रुहिदास की मौके पर ही मौत हो गयी. इधर सूचना पर 100 नंबर हाइवे पेट्रोलिंग पुलिस पहुंची. उन्होंने तत्काल खून से लथपथ घायल दीपक मुर्मू को 100 नंबर पुलिस वाहन से अनुमंडल अस्पताल घाटशिला पहुंचाया. जहां युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है.



