पोटका : पोटका थाना क्षेत्र के हाता चाईबासा मुख्य मार्ग पर जुड़ी पंचायत के तिरिंग गांव के समीप स्कूटी मोटरसाइकिल खड़े ट्रक से टकरा गई. घटना में स्कूटी चला रहे पिता की मौत हो गई, जबकि पुत्र भी गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना सोमवार सुबह लगभग चार बजे की बताई जा रही है. राजनगर थाना क्षेत्र के जोधतान्ड निवासी डॉ आंनद महतो अपने स्कूटी मोटरसाइकिल से अपने पुत्र जो कि चेन्नई में पढ़ाई करता है उसे ट्रेन में चढ़ाने के लिए रेलवे स्टेशन जा रहे थे. (नीचे भी पढ़ें)
इसी दौरान तिरिंग गांव के समीप खड़े ट्रक में उसकी स्कूटी टकरा गई, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. जबकि उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलते ही पोटका पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं शव को पोस्टमार्टम और घायल को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेजा गया. पुलिस द्वारा घटना की सूचना मृतक के परिजनों को देते हुए आगे की कारवाई में जुट गई है.














