पोटका: पोटका थाना क्षेत्र के गीतीलता गांव में एक टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया. इस हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान राजनगर थाना क्षेत्र के हकेगोड़ा गांव निवासी 35 वर्षीय गणेश बोदरा के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गणेश बोदरा टेंपो लेकर अपने घर से हाता की ओर जा रहे थे, तभी गीतीलता के पास उनका वाहन अचानक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गया. हादसे के वक्त टेंपो में कोई अन्य यात्री सवार नहीं था घटना की सूचना मिलते ही पोटका पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोटका पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें एमजीएम अस्पताल, रेफर कर दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि तेज गति या सड़क की स्थिति के कारण वाहन अनियंत्रित हुआ.



