
जमशेदपुर : आजसू पार्टी पूर्वी सिंहभूम की ओर से शनिवार को जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत हितकू पंचायत में जन संग्रह-धन संग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कई लोग पार्टी में शामिल हुए और पार्टी की विचारधारा और सुदेश कुमार महतो के नीति सिद्धांतों से प्रभावित लोगों ने जन संग्रह-धन संग्रह में शामिल होकर पार्टी को मजबूत बनाने में मदद की। इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो की दूरदर्शी सोच की वजह से ही पूरे राज्य भर के लोगों का झुकाव आजसू पार्टी की तरफ़ बढ़ा है, जो जन संग्रह धन संग्रह कार्यक्रम में लोगों की भीड़ जुट रही है जो आगामी विधानसभा के लिये अच्छा संकेत है। (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम में पार्टी की महिला नेत्री पोटका से प्रत्याशी रहीं जिला परिषद अध्यक्ष बुल्लू रानी सिंह सरदार ने अपने विचार रखते हुए कहा कि आजसू की सोच संघर्ष और आंदोलन से वृहद झारखण्ड के निर्माण की रही है, लेकिन वर्तमान सरकार ने इसे लूट और भ्रष्टाचार के राज्य में तब्दील कर दिया है। इससे ऊपर उठकर कार्य करना होगा और पार्टी द्वारा निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये और ताकत लगानी होगी। कार्यक्रम में बातौर वक्ता निरंजन महतो, राजेश कर्मकार ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में विमल मौर्या, कंचन तिवारी, सोमू भौमिक, कर्ण साहू, नीरज सिंह, सविनय सिंह, शैलेश सिन्हा समेत अन्य लोग उपस्थित थे।







