गालूडीह : अंबेदकरवादी अनुसूचित जाति कल्याण समिति की हेंदलजुड़ी पंचायत शाखा के तत्वाधान में सोमवार को भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेदकर की 134वीं जयंती मनाई गई. इस अवसर पर डॉ अंबेदकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर रविवार को हेंदलजुड़ी गांव में बाबा साहेब के जीवन एवं भारतीय संविधान विषय पर क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 87 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. क्विज में 15 और निबंध में 5 विद्यार्थियों को मेधा सूची के अनुरूप मेडल सहित पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अनित कुमार माझी, अचिंत रजक, धनीराम टुडू, अरूप धाउड़िया, आकाश कुमार माझी, कैलाश माझी, राजीव कुमार माझी एवं समिति के अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.




