जादूगोड़ा : पोटका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत डुमरिया के केंदुआ जंगल ब्लॉक पंचायत निवासी वीर सिंह देवगम को जनता दल (यूनाइटेड) की राज्य परिषद् का सदस्य मनोनीत किया गया है. उनके चयन को लेकर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है. उनके चयन के बाबत अब्दुल बारिक हुसैन, रणजीत बारिक, हीरा लाल प्रमाणिक ने कहा कि उनका चयन क्षेत्र के प्रति पार्टी के सम्मान का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि उनके चयन से पार्टी और मजबूत होगी व जन सरोकार के मुद्दे सुलझेंगे.















