रांची : झारखंड की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एक्शन में नजर आयी. डीजीपी तदाशा मिश्र की अध्यक्षता में रांची एयरपोर्ट थाना क्षेत्र अंतर्गत कुटियातू स्थित टीटॉस रेस्टोरेंट में हुई घटना को लेकर की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. इस बैठक में पुलिस महानिदेशक द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर उनकी शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए. इसके लिए तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर विशेष टीम गठित कर लगातार छापेमारी अभियान चलाने के निर्देश दिए.(नीचे भी पढ़े)
झारखण्ड पुलिस आम नागरिकों को आश्वस्त करती है कि राज्य में किसी भी प्रकार के आपराधिक घटना में शामिल अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस बैठक में महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक के अतिरिक्त एडीजी मनोज कौशिक, रांची के एसएसपी राकेश रंजन, एटीएस के एसपी ऋषभ कुमार झा, रांची के सिटी एसपी पारस राणा एंव थाना प्रभारी एयरपोर्ट रांची उपस्थित रहें. (नीचे भी पढ़े)
दूसरी ओर, डीजीपी तदाशा मिश्र द्वारा सोशल मीडिया पर रामगढ़ जिला अंतर्गत रजरप्पा मंदिर में पुलिसकर्मियों द्वारा श्रद्धालुओं के साथ मार-पीट की घटना का वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ को यथाशीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. उक्त निर्देश के आलोक में पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ द्वारा उक्त घटना में शामिल पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर लाईन हाजिर किया गया है तथा घटना के संबंध में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.







