रांची : झारखंड की हेमंत सोरेन की सरकार का कैबिनेट बैठक गुरुवार 12 मार्च को बुलायी गयी है. इसको लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा सूचित किया गया है कि मंत्रिपरिषद् (कैबिनेट) की बैठक, गुरूवार 12 मार्च को शाम 05 बजे अथवा विधान सभा की बैठक के तुरंत बाद, जो भी बाद में हो , से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन )स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी. दूसरी ओर, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड विधानसभा परिसर में केंद्रीय सरना समिति, कांके के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाक़ात की. (नीचे भी पढ़े)
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी सरहुल पूजा की 47वीं वर्ष पूर्व संध्या के अवसर पर आयोजित “झारखंड स्तरीय नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम” में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया. यह कार्यक्रम 19 मार्च गुरुवार को सरना मैदान, कांके में आयोजित किया जाएगा. इस अवसर पर केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष रंजीत टोप्पो, सचिव सूरज टोप्पो, संरक्षक सुमित टोप्पो, फूलमनी टोप्पो, मोहन उरांव, पेपला पहान, गुड़िया टोप्पो एवं मनीष कुमार उपस्थित थे. इस मौके पर विधायक राजेश कच्छप एवं सुरेश कुमार बैठा भी मौजूद रहे. दूसरी ओर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची स्थित कार्यालय के बाहर मीडिया से बातचीत की और कहा कि सोशल मीडिया को बैन करने को लेकर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है. इसके लाभ भी है और हानि भी है.







