गालूडीह : बड़ाखुर्शी पंचायत के पायरागुड़ी गांव में दशमी की रात गुरुवार को बांग्ला जात्रा का आयोजन किया गया. पायरागुड़ी के हर गौरी ओपेरा द्वारा बांग्ला जात्रा “जीबन दिये प्रेम किनेछी” का मंचन किया गया. जात्रा देखने आस पास के हजारों ग्रामीण जुटे थे. पश्चिम बंगाल की बहुचर्चित अभिनेत्रियों ने अपने अभिनय और नृत्य से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया. इस सामाजिक जात्रा में गांव के निधुवन साहू, भवानी महतो, गौरांगो साहू, कौशिक साहू, निताई साहू, सोमाय सिंह, निरंजन साहू, लालमोहन रजक, जयंत साहू व अन्य कलाकारों ने बेहतरीन नाट्य प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. आयोजन को सफल बनाने में पायरागुड़ी दुर्गा पूजा कमिटी के सदस्यों का विशेष योगदान रहा.



