चाकुलिया : विधायक सीपी सिंह ने विगत दिनों विधानसभा में संथाली भाषा के प्रति गलत टिप्पणी देने से संथाल समाज के लोगों में काफी आक्रोश है. गुरुवार को चाकुलिया के दिशोम जाहेर गाड में आसेका और माझी परगना माहाल के सदस्यों ने आसेका के प्रखंड अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मांडी की अध्यक्षता में बैठक की. बैठक में विधायक सीपी सिंह द्वारा संथाली भाषा के प्रति गलत टिप्पणी करने का विरोध जताया और बैठक के पश्चात आसेका और माझी परगना माहाल के सदस्यों ने संयुक्त रूप से पंडित रघुनाथ मुर्मू चौक पहुंचकर विधायक सीपी सिंह का पुतला दहन किया. (नीचे भी पढ़ें)
मौके पर कार्यकर्ताओं ने सीपी सिंह होश में आओ, सीपी सिंह मुर्दाबाद, आसेका जिंदाबाद, माझी परगना महाल जिंदाबाद का नारा लगाया. मौके पर माझी बाबा जादव टुडू, तरफ परगाना पद्मावती हेम्ब्रम, विजेन हांसदा, इश्वर टुडू, हरिपदो मुर्मू, सुनाराम बास्के, नंदलाल हांसदा, जितेन्द्र नाथ हेम्ब्रम, प्रधान बेसरा, जदुनाथ मुर्मू, चुनका मुर्मू समेत अन्य उपस्थित थे.




