
धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ प्रखंड मुख्यालय के सभागार में प्रखंड प्रमुख ज्योतिंद्र सिंह की अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्य और प्रखंड के पदाधिकारियों की एक बैठक हुई. बैठक में प्रखंड में चल रही विकास योजनाओं की जानकारी ली गई और ग्रामीण क्षेत्र में विकास को गति देने और लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का निर्णय लिया गया. बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी शालिनी खलखो ने पंचायत समिति सदस्यों को विकास योजनाओं की जानकारी दी और 15वें वित्त आयोग से संबंधित नवीन योजनाओं के गाइडलाइन उपस्थित सदस्यों के साथ साझा किया.साथ ही साथ 15वें वित्त में नवीन योजना लेने की प्रक्रिया से सबको अवगत कराया और नई योजनाओं को लेने और पंचायतों को सुदृढ़ बनाने पर विचार विमर्श किया गया.बैठक में प्रखंड उप प्रमुख सपन महतो, प्रखंड समन्वयक सोनी हेंब्रम समेत सभी पंचायत समिति सदस्य और कर्मचारी उपस्थित थे.















