
बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड की मौदा और बनकाटा पंचायत के मौदा और बेंदा गांव में अंचल अधिकारी हीरा कुमार ने दीदी बाड़ी योजनाओं का उदघाटन फीता काटकर किया. लाभुक शिखा साव और रुनु नायक के जमीन पर मनरेगा से दीदी बाड़ी योजना को चालू किया गया.मौके पर संबोधित करते हुए श्री कुमार ने कहा कि दीदी बाड़ी योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, महिलायें योजना से जुड़कर सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर स्वावलंबी बने. कहा कि सरकार योजना पारित कर महिलाओं को आत्मनिर्भर करना चाहती है महिलायें इस योजना के तहत खेती बाड़ी कर आत्मनिर्भर बने. मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, कनीय अभियंता, जेएसएलपीएस के महिला सदस्य, रोजगार सेवक, लाभुक उपस्थित थे.



