
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुरिया गांव निवासी वृद्धा नेत्रहीन सावित्री बारिक विगत कुछ वर्ष पूर्व बिमार होने से उसकी आंख की रोशनी चली गई है. वह अपने पति के साथ किसी तरह जर्जर झोपड़ी में जीवन यापन कर रही है. उन्होंने कहा कि उसके पुत्र बाहर किसी होटल में मजदूरी करता है. कहा कि सरकार से उन्हें राशन कार्ड मिला है परंतु रोजगार नही होने से उसके समक्ष आर्थिक संकट रहती है किसी तरह पति पत्नी जीवन यापन कर रहे है. कहा कि गरीबी के कारण वह अपनी आंखों का इलाज नही करा पा रही है. गांव में नेत्रहीन वृद्धा की समस्या से अवगत होकर चाकुलिया के जिला परिषद सदस्य शिवचरण हांसदा घर पहुंचकर जानकारी हासिल की. नेत्रहीन सावित्री बारिक ने कहा कि विगत तीन वर्ष पूर्व उनकी आंखों की रोशनी चली गई है. कहा कि उन्होंने पेंशन के लिए कई बार आवेदन प्रखंड कार्यालय में दिया है परंतु अब तक उन्हें पेंशन का लाभ नही मिला है. कहा कि पेंशन मिलता तो जीवन गुजर बसर करने में काफी सहुलियत होती. वृद्धा की समस्या से अवगत होकर जिप सदस्य श्री हांसदा बहरागोड़ा के बीडीओ से दूरभाष पर बातकर समस्या से अवगत कराकर वृद्धा को पेंशन का लाभ दिलाने की मांग की. बीडीओ ने जिप सदस्य को आश्वस्त किया है कि वे इस संबंध में त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित वृद्ध महिला को पेंशन योजना का लाभ दिलाने का प्रयास करेंगे. कहा कि उक्त वृद्धा के कागजात कार्यालय में जमा कराने की बात कही.



