
चाकुलिया : बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती ने बुधवार को रांची नेपाल हाउस पहुंचकर जल संसाधन एवं पेयजल विभाग के सचिव प्रशांत कुमार से मुलाकात की. बढ़ती गर्मी को देखते हुए पेयजल समस्या, सिंचाई परियोजनाओं सहित कई गंभीर विषयों पर चर्चा की. विधायक ने कहा कि बहरागोड़ा कृषि प्रधान क्षेत्र है, किसान हजारों एकड़ भूमि पर गरमा धान की खेती करते है परंतु सिंचाई के अभाव में फसल झुलस रही है. इससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि बहरागोड़ा में कृषि हेतु सिंचाई व्यवस्था हर किसानों के खेतों तक कैसे पानी पहुंचे , बहरागोड़ा मुख्य बाज़ार के पास शीतला माता मंदिर के पीछे हर घर को पानी देने के लिए पानी की व्यवस्था करने, लिफ़्ट एरिगेशन की बंद पड़ी उद्भव सिंचाई योजनाओं को पुनः चालू करने , चाकुलिया नगर पंचायत मे कार्यरत जुस्को द्वारा की जा रही पाइप लाइन व्यवस्था सुदृढ़ करते हुए हर घर को अविलंब पानी देने को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की. मौके पर विभाग के सचिव ने सभी विषयों को गंभीरता से लेते हुए मुख्य अभियंता को आदेश दिया की अविलंब इस पर पहल करते हुए स्वयं जाकर निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध करायें ताकि उचित विभागीय पहल की जा सके. मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य कान्हू सामंत, विशाल बारिक, हरीश भगत समेत अन्य उपस्थित थे.




