
चाकुलिया : चाकुलिया सीएचसी परिसर में सोमवार को राष्ट्रीय रक्तदान पखवाड़ा के तहत झारखंड अनुबंधित पारा चिकित्साकर्मी संघ के बैनर तले रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ. इस शिविर का उदघाटन मुख्य अतिथि बीडीओ देवलाल उरांव, विशिष्ट अतिथि सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर रंजीत मुर्मू और थाना प्रभारी रंजीत उरांव ने संयुक्त रुप से किया. मौके पर बीडीओ देवलाल उरांव ने कहा कि रक्तदान महादान है. कहा कि अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मी संघ ने रक्तदान शिविर आयोजित कर सराहनीय कार्य किया है. रक्तदान कर लोग पुण्य का भागीदार बने. सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर रंजीत मुर्मू ने कहा कि सीएचसी में रक्तदान शिविर का आयोजन कर अनुबंधकर्मियों ने सराहनीय कार्य किया है.
रक्तदान जीवन दान है. हम रक्तदान कर किसी की जीवन सुरक्षित करने का पुण्य काम करते हैं. रक्तदान करने से शरीर भी स्वस्थ् रहता है. शिविर में उपस्थित लोग और स्वास्थ्य कर्मियो ने शिविर को सफल बनायें. थाना प्रभारी रंजीत उरांव ने रक्तदान केबारे में बताया कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता है. इसलिए लोगों को रक्तदान करना चाहिए. इस अवसर पर डॉक्टर संपा मन्ना, एमजीएम ब्लड बैंक के इंचार्ज राघव कुमार, डॉक्टर इए सोरेन, हुसना आरा, अनुबंध पारा चिकित्सा कर्मी संघ के राज्य संयुक्त सचिव संतोष कुमार, एचडीएफसी बैंक के सुमित पांडेय, प्रदीप सेन, अमित गुप्ता समेत अन्य उपस्थित थे.






