
बहरागोड़ा: बहरागोड़ा मे तारापद सरोजिनी चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में हो रहे सरोजिनी नर्सिंग कॉलेज, छाया रानी एएनएम ट्रेनिंग स्कूल और अदिति जीएनएम ट्रेनिंग स्कूल के भवन निर्माण कार्य का शुक्रवार को भूमि पूजन ट्रस्ट के अध्यक्ष सह झारखंड राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश षाड़ंगी और पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, डॉ विनी षाड़ंगी, डॉ श्रद्धा सुमन षाड़गी ने की. पंड़ित तपन आचार्य ने मंत्रोच्चारण कर पूजा संपन्न कराया. पूर्व मंत्री डॉक्टर दिनेश षाड़गी ने कहा कि क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार युवकों को रोजगार देने और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ देने के उद्देश्य से सरोजिनी नर्सिंग कॉलेज की स्थापना की जा रही है. कहा कि कॉलेज और स्कूल के संचालन होने के पश्चात युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वावलंबी होंगे.
इस अवसर पर बहरागोड़ा प्रखंड प्रमुख शास्त्री हेम्ब्रम, राजलाबांध पंचायत की मुखिया रेवती नायक, उपमुखिया जगदीश राय, बहरागोड़ा महाविद्यालय के प्रिंसिपल बाल कृष्ण बेहरा, सुमन कल्याण मंडल, अशोक वाला, सुदीप पटनायक, दीपक रथ, डोमा नायक, उमेश राउत, पूर्णेन्दु पात्र, बिशु ओझा,मनोरंजन गिरी,भूतनाथ बेरा, भोजो हरि बेरा, सत्यब्रत पंडा, बबलू महापात्र, नंदन मैती, संतोष कुइला, मनोज दास समेत ट्रस्ट के सभी आजीवन सदस्य उपस्थित थे.




