गालूडीह : गालूडीह स्टेशन रोड स्थित सार्वजनिक दुर्गापूजा कमेटी ने मंगलवार को दुर्गा पूजा के लिए भूमि पूजन किया. पुजारी श्रीकांत पाठक ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई. पूजा कमेटी के सचिव राजेश साह ने बताया कि इस वर्ष दुर्गापूजा के लिए एक भव्य पंडाल बनाया जाएगा, साथ ही भक्तों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा. अष्टमी के दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा. नवमी को राधा-कृष्ण और राम-सीता की झांकी निकाली जाएगी. दशमी के दिन रावण दहन का भी आयोजन किया जाएगा. मौके पर कमेटी के सदस्य शंकर सिंह, राजेश गुप्ता, कपिल शर्मा, दीपू शर्मा, कैंडी दत्ता, समीर सी, अमरदीप शर्मा, अजय अग्रवाल, विश्वजीत पंडा आदि उपस्थित थे.














