जादूगोड़ा : भाजपा नेता गुरुचरण रजवार की अगुवाई में जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के कुमीर मुड़ी व गाजूडीह में भाजपा नेताओं ने गांव में घूम-घूम कर जन सम्पर्क अभियान चलाया. इस दौरान भाजपा नेताओं ने ग्रामीणों को मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं, जैसे आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जन धन, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, मुफ्त गैस कनेक्शन, कोरोना काल में मुफ्त राशन, महामारी से बचाव, कश्मीर से धारा 370 हटाकर एक राष्ट्र एक संविधान लागू करने समेत अन्य योजनाओं से लोगों को अवगत कराया गया. अंत में आगामी 2024 के आम चुनावों में केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार पुनर्वापसी के लिए वोट देने की अपील की गई. (नीचे भी पढ़ें)
इस बाबत भाजपा नेता गुरुचरण रजवार ने कहा कि प्रदेश भाजपा कमेटी के निर्देश पर ग्रामीणों में यह जन संपर्क अभियान चलाकर केंद्र की मोदी सरकार की नौ साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है. इस अभियान में जादूगोड़ा मंडल भाजपा अध्यक्ष दिलीप पुरान, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह प्रमुख रामदेव हेंब्रम, पूर्व जिला उपाध्यक्ष गुरुचरण रजवार, हेमंत रजवार, बूथ अध्यक्ष आचान हेंब्रम, गॉड चंद्र, नेहरू मुर्मू, रामपद महतो आदि उपस्थित रहे. इसी तरह घाटशिला के पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू ने भी चापड़ी में जन संपर्क अभियान चलाकर मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीणों को अवगत कराया.



